Monday, October 5, 2026
Home National केरल में ईसाइयों की सभा में हुआ जोरदार धमाका, 3 की मौत,...

केरल में ईसाइयों की सभा में हुआ जोरदार धमाका, 3 की मौत, 50 घायल

केरल (द स्टैलर न्यूज़), पलक। केरल में ईसाइयों की एक सभा में जोरदार धमाका हुआ है। जिसमें 3 व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सूबे के कोच्चि में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर मे सभा के दौरान ब्लास्ट हुआ है। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

Advertisements

स्थानीय लोगो  ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आखिरी दिन था। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय हॉल में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार एक के बाद एक 3-4 धमाके हुए जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here