प्रखंड सांगठनिक चुनाव संपन्न, ललन कुमार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। पंचायत प्रतिनिधियों के मनमानी एवं अपनी हक हकूक मांग के मुद्दे पर वार्डों में चयनित वार्ड सचिव भी अब संगठित होने लगे हैं। रविवार को आर्मी हेल्थ क्लब के प्रांगण में बछवाड़ा प्रखंड के वार्ड सचिवों की बैठक संपन्न हुई, जहां वार्ड सचिवों ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के मनमानेपन एवं सचिवों को सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा पर अपने विचारों को सांझा किया। बैठक की अध्यक्षता पंसस सिकन्दर कुमार ने की। जबकि मंच संचालन ललन कुमार सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पंसस ने कहा कि समाजिक विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वार्ड सचिवों को सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई मानदेय भत्ता नहीं दिए जाने के कारण भुखमरी की मार झेलने को विवश हैं। इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

Advertisements

इस मौके पर प्रखंड सांगठनिक चुनाव में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर ललन कुमार सिंह, सचिव पद पर लाल मोहन पासवान एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद सिकन्दर का चयन किया। जबकि उपाध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन यादव, देवंती देवी, बबुआनंद मिश्र व श्रवण कुमार का चयन किया गया। वहीं संयुक्त सचिव पिंटु कुमार, अरविन्द कुमार, चन्दन कुमार को बनाया गया। जबकि संरक्षक सिकन्दर कुमार बनाए गए। चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सदस्यों ने तालियां बजाकर समर्थन किया। इस मौके पर सुधीर राये, कारी लाल चौरसिया, लालो कुमार, कविता कुमारी, डबली कुमारी, देवंती देवी, पूनम देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here