भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों पर राजनीति करके सरकार बनाई और अब सरकार किसानों पर ही पर्चे कर रही है: संजीव मन्हास।

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। दसूहा में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपन कुमार की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर मन्हास ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना यूनिवर्सिटी में किया गया कार्यक्रम एक ड्रामा था। जिसमे पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई. पंजाब के किसानों के बिना कोई भी चर्चा सिर्फ बेईमानी है. उन्होंने कहा .कि भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों पर राजनीति करके सरकार बनाई और अब किसानों पर पराली जलाने की आड़ में पर्चे कर रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने किसानों पर किए पर्चे रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आने से किसान उजड़ रहे थे, तब भी भगवंत मान जी दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे और पंजाब का खजाना बर्बाद कर रहे थे। अब यह स्थिति है. पंजाब के किसान मंडियों में प्रेशान हो रहे हैं। धान उठाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर की बहस के नाटक में भी किसानों का जिक्र तक नहीं किया। उनकी समस्याओं के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई, जिसकी पंजाब भाजपा कड़ी निंदा करती है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बहस के लिए किसान नेताओं और किसान संगठनों को बुलाना उचित नहीं समझा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह, होशियार सिंह, विक्रम, पिंका, कुलदीप आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here