Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur माहिलपुर के शीतल सिंह बने करोड़पति, निकली ढाई करोड़ की लॉटरी

माहिलपुर के शीतल सिंह बने करोड़पति, निकली ढाई करोड़ की लॉटरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। माहिलपुर से दवा लेने आए एक बुजुर्ग ने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। जिसके बाद घर में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मीडिया से बात करते हुए माहिलपुर के रहने वाले बुजुर्ग शीतल सिंह ने कहा कि वह दवा लेने के लिए होशियारपुर आए थे और इसी दौरान उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदा और 4 घंटे बाद ही उनकी लॉटरी का टिकट निकल आया, जोकि लाटरी स्टाल मालिक द्वारा उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी गई।

Advertisements

बुजुर्ग शीतल सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करते हैं और उनके 2 बच्चों की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद करेंगे। वहीं लाटरी स्टाल मालिक अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले 15 साल से लाटरी बेच रहे हैं और पहले उनके पिता भी काम करते थे और आज उनके स्टाल ने तीसरी करोड़ की लाटरी जीती है, जो बहुत बड़ी और खुशी की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here