Friday, October 30, 2026
Home National डीएम की कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत, 1 गंभीर जख्मी

डीएम की कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत, 1 गंभीर जख्मी

बिहार (द स्टैलर न्यूज़), पलक। बिहार के मधेपुरा में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां डीएम की कार से कुचलकर तीन लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डीएम गाड़ी मे मौजूद नहीं थे। जानकारी अनुसार डीएम विजय प्रकाश मीणा की कार पटना से मधेपुरा जा रही थी।

Advertisements

उसी दौरान मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में चार लोगों को कुचल दिया। जिसमें तीन लोगो की मौके पर मौत हो गई तथा एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस सबंधी डीपीआरओ कुंदन सिंह का कहना है कि गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here