Sunday, October 18, 2026
Home National अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला ने नेवी हॉस्टल में की खुदकुशी

अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला ने नेवी हॉस्टल में की खुदकुशी

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़), पलक। मुंबई में भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई। जानकारी अनुसार महिला केरल की रहने वाली थी और मलाड के पश्चिम उपनगर मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। अधिकारियों ने बताया कि महिला अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रही थी। मामले की जांच जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here