Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा द्वारा दिवंगत शख्सियतों को...

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा द्वारा दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धाँजलि भेंट  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा ने आज मशहूर शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों, नामवर खेल शख्सियत के अलावा राजनीतिक हस्तियों को श्रद्धाँजलि भेंट की, जिनकी सदन के पिछले सैशन के बाद मृत्यु हो गई। 16वीं पंजाब विधान सभा के पाँचवे सत्र के दौरान सदन ने पूर्व विधायक हरबंस सिंह दातेवास, नामवर क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी और बेगम मुनव्वर ऊन-निशा को सत्कार भेंट किया गया।  

Advertisements

इसी तरह सदन ने पूर्व मंत्री रघुनाथ सहाए पुरी की पत्नी कामनी पुरी, विधायक मनजिन्दर सिंह लालपुरा कीं माता बलबीर कौर, विधायक अमोलक सिंह कीं माता करतार कौर और विधायक डॉ. रवजोत सिंह कीं माता सुरिन्दर कौर के अलावा स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह सुखीजा और जवाहर लाल, समाज सेवीं बलवंत सिंह खेड़ा, हरसिमरन सिंह फ़ौजी और होमगार्ड जवान जसपाल सिंह को श्रद्धाँजलि भेंट की गई। इस मौके पर सदन ने सत्कार के तौर पर दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here