Sunday, October 18, 2026
Home National 17 दिन बाद सुरंग सें सुरक्षित बाहर निकाले गए 41 मजदूर, बयान...

17 दिन बाद सुरंग सें सुरक्षित बाहर निकाले गए 41 मजदूर, बयान की खोफनाक कहानी

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़), पलक। सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मजदूरों से अस्पताल में मुलाकात करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली के दिन ही सुरंग में फंसे मजदूरों के बारे में जानकारी मिल गई थी। सरकार ने उसी दिन से मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के बारे में योजना पर काम शुरु किया, शुरुआत में जेसीबी मशीनों और पोकलेन की मदद से मलबे को निकालने का काम शुरु हुआ, लेकिन मुश्किल यह होती थी कि जितना मलबा निकाला जाता था, उतना मलबा फिर गिर जाता था। उन्होंने बताया कि  मज़दूरो कर एक 6 इंच का पाइप मलबे में डाला गया। वो आसानी सें मज़दूरो तक पहुंच गया। इसी की जरीए सॉलिज फूड, जूस आदि भेजे गए।

Advertisements

तब जाकर 9 दिन बाद मज़दूरों को खाना मिला। यही पाइप उनके बातचीत का माध्यम बना। फिर इसी पाइप के जरीए चने, बिस्किट भेजे गए। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से ऑगर मशीनों को इस्तेमाल में लाया गया। ऑगर मशीन ने 21 मीटर तक काम किया। लेकिन, चट्टानों, गर्डर और स्टील की वजह से मिशन में बाधा आ गई और काम रुक गया। उसके बाद मैनुअल ड्रिलिंग के विकल्प के बारे में सोचा गया। हालांकि, ऑगर मशीन को फिर इस्तेमाल में लाया गया। लेकिन 37 मीटर के बाद फिर वहीं दिक्कत आई। बाद में विशेषज्ञों की सलाह के बाद यह फैसला किया गया कि अब मैनुअल ड्रिलिंग के जरिए रेस्क्यू मिशन को आगे बढ़ाया और रेस्क्यू टीम की मेहनत से मिशन को सफलता मिल सकी है। फिलहाल सभी मज़दूरो को अस्पताल दाखल करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here