Saturday, October 31, 2026
Home National जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी...

जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की गोली मार की हत्या

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़), पलक। जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई। दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी। उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में पहुंचाया गया।

Advertisements

डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुखदेव सिंह पर फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here