विजय बहल को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी क्षेत्र से संबंध रखने वाले विजय बहल  को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। उनकी नियुक्ति विक्रम राणा की जगह की गई है जिन्हे हाल ही में सुजानपुर भाजपा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था।  विजय बहल  सन 1982 से  छात्र जीवन से ही  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , युवा मोर्चा और जनसंघ के विचारों  पर चलने वाले व्यक्ति हैं। 1988-1991 तक हमीरपुर कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ता  के रूप में कार्य किया और संगठन को  मजबूत किया.। 1992 में जिला युवा  मोर्चा के कोषाध्यक्ष बने। इस दौरान पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉक्टर लश्करी राम के चुनावों में जीत के लिए विशेष भूमिका निभाई।  1995 में जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के कार्यभार को संभाला।1998 में पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने  के बाद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।  उन्होंने  2004 से 2007 तक प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के सचिव के पद पर कार्य किया।

Advertisements

वह  2007-2010 तक जिला भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर रहे. 2010 सेवाएं दी। 2013 तक जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के रूप में  और 2013 में 2022 तक भाज्या व्यापार प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा व प्रदेश सरकार की सेवा की । इसके अलावा जिला परिषद चुनावों में जगदीश ठाकुर, सरला डोगरा और बबली देवी के चुनावों में जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में नियक्ति के के लिए उन्होंने  पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,  बीजेपी राज्य अध्यक्ष राजीव बिंदल , बीजेपी मडलाध्यक्ष मुजानपुर विक्रम  राणा, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा,  प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं  का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here