मुनीश खन्ना जिला भाजपा युवा मोर्चा के उप प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला भाजपा के युवा मोर्चा के प्रधान शिवम् ओहरी ने जिला प्रभारी मोहन लाल सेठी, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के साथ विचार-विमर्श करके मुनीश खन्ना विक्की को जिला भाजपा युवा मोर्चा का उप प्रधान नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रधान शिवम् ओहरी ने नवनियुक्त को पूरी तनदेही के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की शुभकामनाये देते बताया की पार्टी कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आगे बढ़ेगी और चुनावी परिणामों में अपनी विजय पताका फहराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here