Saturday, October 31, 2026
Home Crime मृतक गुरिंदरजीत के खाते में से 1 करोड़ 25 लाख 55 हजार...

मृतक गुरिंदरजीत के खाते में से 1 करोड़ 25 लाख 55 हजार 127 रुपए की ठगी मारने वाला शरनजीत काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना गढ़दीवाला पुलिस ने एक व्यक्ति को साथियों समेत मृतक के खाते में 1 करोड़ 25 लाख 55 हजार 127 रुपए की ठगी मारने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार थाना गढ़दीवाला पुलिस के मुख्य अधिकारी परविंदर सिंह ने बताया कि 279, 420, 120-बी तहत आरोपी शरनजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी जीया सहोता कलां थाना गढ़दीवाला, होशियारपुर ने अपने अन्य साथियों समेत मिलकर मृतक गुरिंदरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी जीया सहोता कलां थाना गढ़दीवाला के खाते में 1 करोड़ 25 लाख 55 हजार 127 रुपए की ठगी मारी थी जिसकी पुलिस को तलाश थी। आरोपी शरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसको माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करके बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here