Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा युवा मोर्चा होशियारपुर की बैठक आयोजित

भाजपा युवा मोर्चा होशियारपुर की बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू।  ज़िला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम् ओहरी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ज़िला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।  बैठक में ज़िला भाजपा प्रभारी राकेश शर्मा व ज़िला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए इस दौरान मोर्चा में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने ज़िला प्रभारी व ज़िला अध्यक्ष का बैठक में पहुंचने पर उन्हें दोशाला भेंट कर स्वागत किया।  इस मौके पर प्रभारी राकेश शर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, और युवा मोर्चा इसका अभिन्न अंग है क्योंकि युवा ही इस समाज व देश के निर्माता है, इसीलिए यदि इन्हे सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तो यह देश के भविष्य को नई ऊँचाईओं तक पहुंचाएंगे।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने आगामी 21 जनवरी को होने वाले ज़िला स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव और जरूरी टिप्स आपस में शेयर किये।  इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते कहा कि युवा शक्ति अपनी सकारात्मक सोच से देश के विकास में सहायक है।  देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने पढ़ाई के साथ साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना, आत्मनिर्भर भारत योजना, पी एम मुद्रा लोन योजना, आत्मनिर्भर भारत योजना, इत्यादि योजनाओं का युवा वर्ग को भरपूर फायदा लेना चाहिए।  उन्होंने कहा की युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करे, और केंद्र में पुन: मोदी सरकार बनाने में अपनी अहम् भूमिका निभाए।इस मौके पर सूरज शर्मा ,गगनदीप सैनी, पंकज रेवाड़ी ,राहुल ओहरी, मयंक शर्मा मिकी, सुनन्दन सूद ,करण मेहता, कृष्ण चौधरी, भावेश धवन, वरुण पंडित, लवी, शिवम कुमरा, साहिलप्रीत सिंह, मनीष शर्मा, नीतीश वर्मा, दीपक रॉक्सी, नमन जैन, विजय कुमार, चिराग ओहरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here