
शिमला (द स्टैलर न्यूज़), पलक। शिमला के उपनगर ढली में एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋतिक, चंबी और प्रियांशू, निवासी बामटा, उपमंडल चौपाल के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर सुबह करीब 7.30 बजे एक वर्कशॉप के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाहन सड़क पर पलटा होने के कारण एक युवक को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक युवकों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए देहों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।











