Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh परिवहन मंत्री द्वारा वाहनों पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें लगाने की...

परिवहन मंत्री द्वारा वाहनों पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें लगाने की अपील

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज लोगों को अपने वाहनों पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें लगाने की अपील की है। यहाँ जारी प्रैस बयान में परिवहन मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के हुक्मों और केंद्रीय सड़की यातायात और राजमार्ग मंत्रालय की नोटिफिकेशन अनुसार वाहनों पर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट (एच.एस.आर.पी) लगाना लाज़िमी है। इन दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ही पंजाब राज्य में भी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट सभी वाहनों के लिए लाज़िमी की गई है। 

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेटें लगाने सम्बन्धी अलग फिटमेंट सैंटर खोले गए हैं। इसके इलावा घर में जाकर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की सुविधा भी दी गई है जिसका लोग लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले समय के दौरान लोगों को हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए विभिन्न मीडिया माध्यमों के द्वारा मुहिम चलाई गई थी जिसके परिणामस्वरूप ज़्यादातर लोगों द्वारा अपने वाहनों पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाई जा चुकी है। उन्होंने फिर लोगों से अपील की कि वह अपने वाहन पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाना यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की सूरत में चालान के साथ-साथ भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here