प्रयास संस्था का प्रयास: हथकरघा प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । मातृशक्ति के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर संजोने के लिए प्रयास संस्था के प्रयास  सराहनीय हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग एवं मार्गदर्शन से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के लिए निशुल्क हथकरघा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे न केवल हथकरघा उद्योग को संबल मिल रहा बल्कि हथकरघा से आत्मनिर्भरता भी आ रही है। 

Advertisements

लोकल से वोकल’ क अभियान को मिल रहा  मूर्तरूप

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल से वोकल’ के अभियान को मूर्तरूप दे रही यह योजना हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हो रही है।। यहां के ग्रामीण इलाके की महिलाओं द्वारा हथकरघा से बनाए जा रहे वस्त्रों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

 इस मुहिम के जरिए महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही हैं। इस बारे में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया है कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं  हर माह में 10 से 12 हजार रुपये कमा लेती हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, वहीं बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बेहतर तरीके से हो पा रही है। उन्होंने इस दूरदर्शी सोच के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रयास संस्था का आभार भी जताया। आपको बता दें कि  प्रयास संस्था द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं की इस पहल से जहां लोगों के बीच हथकरघा के कपड़े लोकप्रिय हो रहे हैं और इन्हें नई पहचान भी मिल रही है, वहीं महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here