नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हद से बाहर काम करने पर जताई आपत्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम, होशियारपुर द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को निगम की हद से बाहर जा कर काम ना करने का सख्त नोटिस संयुक्त कमिश्नर को दिया गया। बीते दिन नगर निगम होशियारपुर के सफाई कर्मचारियों को नगर निगम की हद से बाहर भेज कर काम लिया गया था जो कि सरकारी कानूनों और दिशा निर्देशों के खिलाफ है। क्योंकि अगर नगर निगम की हद से बाहर जा कर कर्मचारी काम करता है तो उसके साथ रास्ते में कोई अनहोनी घटना घट जाती है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर नगर निगम की होगी।

Advertisements

सफाई कर्मचारी यूनियन अपने किसी भी कर्मचारी को खतरे में डाल कर नगर निगम की हद से बाहर भेजने की इज़ाजत नहीं देगी। इस लिए यूनियन द्वारा दफ्तर नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर श्री संदीप तिवारी को मांग पत्र दिया गया कि सफाई कर्मचारी केवल नगर निगम की हद के अंदर-अंदर ही काम करेंगे ना कि हद से बाहर जा कर। इस अवसर पर प्रधान करनजोत आदिया, महासचिव पंजाब कुलवंत सिंह सैनी, उप-प्रधान सोमनाथ आदिया, सुपरवाईजर जै गोपाल आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here