
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिनियर पुलिस कप्तान संदीप कुमार मालिक के दिशा-निर्देशों के अनुसार LASI तेजिंदर कौर और ASI मनोहर चंद, ट्रैफिक एजुकेशन सेल होशियारपुर तथा विजय अरोड़ा, सदस्य रोड सेफ्टी कमेटी पंजाब चंडीगढ़ द्वारा, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, रेलवे मंडी होशियारपुर में, प्रिंसिपल राजन अरोड़ा के नेतृत्व में विद्यार्थियों के साथ ट्रैफिक नियमों संबंधी सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नए ट्रैफिक कानूनों के तहत 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी विद्यार्थी किसी भी गियर वाले वाहन को नहीं चला सकता। नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल बच्चों पर बल्कि उनके माता-पिता या वाहन मालिक पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा तथा तीन वर्ष की सजा के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।सेमिनार में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइकिल चलाते समय चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों का पालन करना चाहिए, किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए, और ‘फरिश्ते स्कीम 2024’ के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता प्रदान कर अस्पताल पहुंचाने के लिए जागरूक रहना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, स्कूल बसों के चालकों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई और यह सख्त हिदायत दी गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा किसी भी प्रकार का नशा न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।अंत में, उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम के माध्यम से हो रही ठगी से सावधान रहने की अपील की गई ताकि रोज़मर्रा होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से जन-धन की हानि को रोका जा सके।












