Thursday, November 5, 2026
Home National आग की लपेट में आए 5 मकान, गाय की मौत

आग की लपेट में आए 5 मकान, गाय की मौत

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के नमाणा गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। गांव में पांच मकान आग की लपेट में आ गए। आग की लपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। आग शनिवार सुबह 10.00 बजे लगी। आग में बालक राम, संत राम, हरी राम, लायक राम और रती राम के मकान जल गए। सड़क संकरी होने के कारण दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी भी मौके तक नहीं पहुच सकी।

Advertisements

ग्रमीणों और दमकल कर्मियों ने टुल्लू पंप, स्प्रे पंप आदि से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन मकानों को जलने से नही बचाया जा सका। सूचना मिलने के बाद एमडीएम ठियोग शशांक भी मौके पर पहुंचे। घटना मों पीड़त परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़त परिवारों को फौरी राहत दी गई है। आग लगाने के कारणों का पता नही चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here