Sunday, October 18, 2026
Home National निर्माणाधीन स्कूल की इमारत गिरने से 2 मज़दूरो की मौत, 13 घायल

निर्माणाधीन स्कूल की इमारत गिरने से 2 मज़दूरो की मौत, 13 घायल

बेंगलुरू (द स्टैलर न्यूज़), पलक। बेंगलुरू के अनेकल में एक निर्माणाधीन स्कूल की इमारत गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में 2 मज़दूरो की मौत हो गई तथा 13 मज़दूर घायल हो गए है। इस संबंध में इंडिया टुडे से फोन पर बात करते हुए बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बलबंदी ने कहा कि अनेकल तालुक में बदेराहल्ली के पास सेंट एटग्नेस स्कूल की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पोर्टिको के निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ है। उन्होने बताया की इलाज के लिए जख्मी मजदूरों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और निर्माणस्थल से मलबा हटा दिया गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here