यह हमारा सौभाग्य है जो राम मंदिर बनते और प्राणप्रतिष्ठा देख रहे है: रवि मनोचा/संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अरोड़ा महासभा की तरफ से भंडारा लगाया गया और रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। प्रधान रवि मनोचा की अगुवाई में किए गए आयोजन में सभी सदस्यों ने सेवा निभाई और सभी को प्राणप्रतिष्ठा की बधाई दी। इस मौके पर रवि मनोचा ने कहा कि समस्त भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है और आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति का पानी भरने लगा है। क्योंकि, सारा विश्व जान चुका है कि भारतीय संस्कृति ही विश्व की समस्त संस्कृतियों का आधार है।

Advertisements

इस अवसर पर विशेष तौर से पहुंचे प्रदेश सचिव कमलजीत सेतिया व जिला महासचिव संजीव अरोड़ा ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं और यह गर्व की बात है कि हमारे राम भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। हम उन सभी राम भक्तों की शहादत को भी प्रणाम करते हैं, जिन्होंने राम मंदिर के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस मौके पर दविंदर अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, किट्टू अरोड़ा, राजीव मनचंदा, प्रवीन पब्बी, गुलशन अरोड़ा, सुरेश भाटिया, दीपक मेहंदीरत्ता, एचके नकड़ा, अंकिता अरोड़ा, वंशिका अरोड़ा, पंचम अरोड़ा, रिंक्की अरोड़ा, पीहू अरोड़ा, संजीव कुमार सहित अन्य सदस्यों एवं गणमान्यों ने भंडारे में सेवा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here