Wednesday, October 21, 2026
Home Latest विधायक आशीष शर्मा ने गांव अमनेड में क्रिकेट टूर्नामैंट का किया शुभारंभ

विधायक आशीष शर्मा ने गांव अमनेड में क्रिकेट टूर्नामैंट का किया शुभारंभ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत ताल के अमनेड गांव के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों के साथ परिचय कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने युवा शक्ति के साथ संवाद के दौरान कहा कि युवा खेलों से जुड़े रहें जो उन्हें फिट रखने के साथ साथ बुरी आदतों से बचाने में भी मददगार हैं।

Advertisements

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की यदि कोई युवा नशे के जाल में फंस गया है तो अन्य साथी उसे उस आदत से बाहर निकलने के लिए प्रयास करें और उसकी काउंसलिंग करें। ताकि वह उस नशे को त्यागने के लिए प्रेरित हो। विधायक ने कहा कि खेलें हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती हैं। किसी ना किसी खेल में युवा जरूर भाग लें और खुद को स्वस्थ रख देश के भविष्य को स्वस्थ व उज्जवल बनाएं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लंबलू और ताल के बीच में हुआ। लंबलू की टीम महज तीस रन के स्कोर पर आलआउट हो गई । वहीं ताल की टीम ने दो विकेट खोकर चार ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here