Tuesday, October 20, 2026
Home Latest चालान काटने तक सीमित ट्रैफिक पुलिस:मुकेश कश्यप 

चालान काटने तक सीमित ट्रैफिक पुलिस:मुकेश कश्यप 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढ़िया। विरासती शहर के मुख्य चौराहे और रास्तों पर इस समय ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है।आए दिन जाम लग रहा है।खासकर अमृतसर रोड सदर बाजार,पांच मंदिर चौंक की स्थिति बहुत ही बेकार है। यातायात पुलिस यहां पर कागज में तो ट्रैफिक जवान की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था कर रही है लेकिन हकीकत यह है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस के जवान रहते ही नहीं है। दिन के समय इनकी तैनाती जरूरी है जिससे व्यवस्था सही चले लेकिन ट्रैफिक पुलिस जवानों की अनुपस्थिति से व्यवस्था भगवान भरोसे रहती है। वरिष्ठ अधिकारी भी कागजों में चल रही इस व्यवस्था को सुधारने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पुलिस अफसर आकस्मिक छापामार कार्रवाई कर यह चैक करें कि किस ट्रैफिक पुलिस जवान की कहां ड्यूटी है तो सारी पोल खुल जाएगी।

Advertisements

हकीकत यह है कि जिन पुलिस जवानों को चौराहों पर तैनात किया जाता है वह अपने ड्यूटी स्थल पर न रहते हुए गायब रहते हैं। यदि रहते भी हैं तो आसपास खड़े होकर के केवल खानापूर्ति करते नजर आते हैं।यह बातें शिव सेना शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मुकेश कश्यप ने विरासती शहर में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रविवार को अलग-अलग जगहों का निरीक्षण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि थाना कोतवाली के समीप स्थित प्राचीन पंच मंदिर रोड के दोनों ओर अवैध रूप से गाड़ियां पार्क करके लोग खरीदारी करने दुकानों पर चले जाते हैं और कई घंटे वापस नहीं आते। इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। मुकेश कश्यप ने कहा कि पुलिस प्रशासन कचहरी परिसर में बनी पार्किंग में लोगों को गाड़ियां खड़ी करने को नहीं कहते है। लोग बेखौफ होकर अपने वाहन बाजारों में सड़कों के किनारे खड़ी करके खरीदारी करने चले जाते हैं।पीछे से आने वाले दो पहिया वाहन व पैदल चलने वाले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।

यदि उनको पुलिस लोगों को कार पार्किंग के जगह के बारे में जानकारी दे तो ट्रैफिक समस्या से कुछ हद तक लोगों को राहत मिल सकती है।उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक पुलिस के जवान केवल हैलमेट न होने पर वाहन चालकों के चालान काटने तक सीमित है, जबकि यातायात सुधार के जो दूसरे काम लटके पड़े हैं जिन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।कश्यप ने कहा कि पुलिस कर्मचारी अवैध तौर पर वाहनों को पार्क करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बाज़ारो में गाडर लगाए जाएं ताकि चौपहिया वाहन चालक अपने वाहन बाज़ारो में पार्क न कर सकें और कचहरी परिसर में बनी पार्किंग पर ही अपनी गाड़ियां पार्क करे। इस अवसर पर विनोद कुमार गोरियल, विनोद कुमार, संजीव कुमार,रमन कुमार,मनीष कुमार, अजय कुमार,सतीश कुमार,श्रीकांत  कुमार,नरिंदर कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here