Wednesday, October 21, 2026
Home Latest जनरल आब्जर्वर व राजनीतिक दलों की उपस्थिति में करवाई ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टीज...

जनरल आब्जर्वर व राजनीतिक दलों की उपस्थिति में करवाई ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टीज की दूसरी रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने जनरल आब्जर्वर जय प्रकाश शिवहरे व सभी राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ई.वी.एम व वी.वी.पी.ए.टी की दूसरी रैंडेमाइजेशन करवाई गई। इस दौरान अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) अमृत सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

Advertisements

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव आयोग के निर्देशों पर शेष ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी मशीनों को ई.एम.एस साफ्टेवटर के साथ सप्लीमेंट्री रैंडेमाइजेशन के बाद विधान सभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रु म में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की ई.वी.एम मैनेजमेंट व्यवस्था के द्वारा मशीनों का वितरण बिल्कुल पारदर्शी तरीके से किया गया है। वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई इस सारी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतुष्टि प्रकट की। ईशा कालिया ने बताया कि दूसरी रैंडेमाइजेशन के बाद ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टीड सभी पोलिंग बूथों के लिए अलाट कर दिए गए हैं और अन्य को ए.आर.ओ. स्तर पर रिजर्व रख दिया गया।

इस दौरान आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी के साथ पोलिंग स्टेशनों की संख्या के अलावा रिजर्व में रखी गई बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी की सूचि भी सौंपी गई। जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों को अपील करते हुए कहा कि १० मई को ए.आर.ओ. स्तर पर ई.वी.एम व .वी.वी.पी.ए.टी मशीनों की तैयारी के समय भी उनके प्रतिनिधि मौजूद हो ताकि मॉक पोल के दौरान वे सक्रिय रु प से भाग ले सकें। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार करनैल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here