Saturday, October 31, 2026
Home Latest विकास एक निरंतर प्रक्रिया जिसे जारी रखा जाएगा: राजेंद्र राणा 

विकास एक निरंतर प्रक्रिया जिसे जारी रखा जाएगा: राजेंद्र राणा 

सुजानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और इसे जारी रखा जाएगा। राजेंद्र राणा भड़मेली में पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं आवासीय भवन का उद्घाटन करने के बाद जनता से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 62 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए भड़मेली में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय एवं आवासीय भवन का लोकार्पण होने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के हर कोने में विकास की लौ पहुंचाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

Advertisements

इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के बावजूद  विकास कार्य जारी रखने के लिए विधायक निधि जारी कर दी है। सुजानपुर क्षेत्र को गौरव हासिल है कि प्रदेश की वृंदावन जाने  वाली पहली बस कक्कड़ से शुरू हुई है।  राजेंद्र राणा ने कहा कि वह लोगों के पास जाकर स्वयं समस्याएं सुन रहें तथा अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here