
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जहां नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मालगाड़ी में लोहे की चादरों के रोल लदे हुए थे। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे की टीमें पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को सीधा करने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही ट्रैक की भी मरम्मत की जा रही है।













