
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के पीछे जो सेना की जमीन है जहां पर दशहरा मनाया जाता है, उसमें फैली गंदगी, आवारा जानवर, लोगों द्वारा उसका शौचालय के रूप में प्रयोग करना तथा वर्षा के बाद दलदल हो जाना, बदबू और बीमारियों का कारण बना है। वहां प्रयास किया था कि वृक्ष ही लग जाएं, वह भी सेना की ओर से आज्ञा नहीं मिली। डिप्टी कमिश्नर और कमिश्नर से यह निवेदन किया था कि वह स्वंय आकर श्री दुर्ग्याणा मंदिर के नजदीक जमीन को देखें और सेना से संपर्क करके इसकी सफाई का प्रबंध करें। निगम आवारा जानवरों को वहां से उठाए और सेना इस ग्राउंड को साफ रखने का प्रबंध रखे। आज की हालत यह है कि हनुमान मंदिर के अंदर भी गंदा पानी भर जाता है, पर हमें सीवरेज व्यवस्था ठीक करने की भी सेना आज्ञा नहीं देती। डीसी अमृतसर घनश्याम थोरी ने आइ्रएएस अधिकारी विवेक मोदी को भेजा। इस मौके पर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला व श्री हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन डा. राकेश शर्मा ने उन्हें सारी स्थिति से अवगत करवाया। मोदी ने उन्होंने सारी ग्राउंड, पशुओं की समस्याएं, गंदगी आदि को देखकर सेना के संपदा अधिकारी से बात की। यह विश्वास दिलाया कि निकट भविष्य में कोई समाधान निकल आएगा।













