
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला संघर्ष कमेटी की अध्यक्षता करते हुये ज़िला अध्यक्ष कर्मवीर बाली के नेतृत्व में देश के विरूद्ध मुजाहरा करते हुये कर्मवीर बाली ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान से बंगालदेश को आज़ाद करवाने वाले हिन्दोस्तान का बंगलादेश को ऋणी रहना चाहिये जिसने बंगलादेश को पहचान दी। आज वहीं हिन्दु सुरक्षित नही है और उनके धार्मिक स्थानों में तोड़फोड़ हो रही है। कर्मवीर बाली ने बंगाल के मुख्यमऩ्त्री ममता बैनर्जी से सवाल किया कि अब वो कुछ बोलती क्यों नही है।

क्या वहां के हिन्दुओं से उनका कोई मोह नही है जो बंगलादेश के लिये बार्डर खोलने की बात कर रही थी। अब विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कोई प्रतिक्रिया नही आ रही। क्या हिन्दु धर्म सिर्फ चुनाव के समय याद आता है। उसके बाद हिन्दु नज़र नही आते। कर्मवीर बाली ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार और धार्मिक स्थानों पर तोड़फोड़ बन्द की जाये। इस अवसर पर मदन दत्ता, बलविन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, नीटा, प्रदीप कुमार, आदि शामिल थे।












