Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिंपा ने 21 नव नियुक्त डाक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मंत्री जिंपा ने 21 नव नियुक्त डाक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रदेश वासियों का काफी राहत मिली है। वे आज सिविल सर्जन कार्यालय में आम आदमी क्लीनिकों के लिए नियुक्त किए डाक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जिले के अलग-अलग आम आदमी क्लीनिकों के लिए 21 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक खुले 700 आम आदमी क्लीनिकों का करीब 35 लाख लोग लाभ ले चुके हैं।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को डोर स्टैप के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रदेश में आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिसने की पंजाब सरकार के स्वस्थ पंजाब के सपने को साकार किया है। उन्होंने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में लोगों का जहां नि:शुल्क इलाज कर दवाईयां दी जा रही है वहीं उनके कई प्रकार के टेस्ट भी निःशुल्क किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से भी कम समय में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोगों से किए हर वादे को पूरा किया है, जिनमें 600 यूनिट बिजली माफ, आम आदमी क्लीनिक, युवाओं को रोजगार देना आदि प्रमुख है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में एक सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रही है ताकि लोगों को एक अच्छा माहौल दिया जा सके। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा, एस.एम.ओ डा. मनमोहन सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here