Wednesday, October 21, 2026
Home National बस अनियंत्रित होकर गिरी पुल से नीचे, 31 की मौत, 10 घायल

बस अनियंत्रित होकर गिरी पुल से नीचे, 31 की मौत, 10 घायल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अफ्रीकी देश माली में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। जानकारी मुताबक एक बस पुल से नीचे गिर गई। बस बुर्किना फासो जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे हुआ। जब बस बागो नदी पार कर पुल पर जा रही थी। बस दक्षिण-पश्चिमी मालियान शहर केनिबा से आ रही थी और बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख का प्रगटावा किया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here