Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur वैद्यों ने आयुर्वेदिक कैंप लगाकर किया 1500 मरीजों का चैकअप

वैद्यों ने आयुर्वेदिक कैंप लगाकर किया 1500 मरीजों का चैकअप

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला वैद्य मंडल होशियारपुर द्वारा गुरद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी दशमेश नगर होशियारपुर में प्रधान रविकांत खोलिया की अध्यक्षता में फ्री आयुर्वेदिक मैडकील कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन सहयोगी सेवादार बीबी संदीप कौर ने किया।

Advertisements

इसमें चेयरमैन वैद्य विनोद कुमार शर्मा, वैद्य सोम प्रकाश, वैद्य राजेश जैन, वैद्य रजिंदर गुप्ता, वैद्य जैल सिंह कालरा, वैद्य जतिंदर सिंह, वैद्य रजिंदर कुमार निक्कू, विनोद अग्रवाल, वैद्य मुख्तयार सिंह, वैद्य नरिंदर मरवाहा ने 1500 मरीजों का चैकअप फ्री आयुर्वेदिक दवाईयां दी और उन्हें इस बीमारियों से बचने के उपाय बताए।

इसमें खांसी, बुखार, नजला, जोड़ दर्द आदि मरीज पाए गए। इस मौके पर बाबा रणजीत सिंह ने वैद्यों को सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया और वैद्य मंडल की प्रशंसा की। इस अवसर पर चेयरमैन विनोद शर्मा ने बाबा जी का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैंप लगाते रहने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here