
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। शिवसेना हिंदुस्तान की जिला इकाई की बैठक जिला प्रधान राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के दौरान फिल्म आर्टिकल-15 पर चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिकल-15 जैसी फिल्म समाज को बांटने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि सैंसर बोर्ड को ऐसी फिल्में पास नहीं करनी चाहिए क्योंकि सैंसर बोर्ड को ही अधिकारी होता है कि कोई फिल्म चलने लायक है भी या नहीं उसकी जांच करके ही पास करना लेकिन सैंसर बोर्ड द्वारा ऐसा न किया जाना उनकी नाकामी को दर्शाका है। उन्होंने कहा कि समाज को भडक़ाने के लिए इस फिल्म को पास किया गया है।
दोआबा जून के प्रधान रामपाल शर्मा ने कहा कि सरकार व प्रशासन अभिनेता आयूषमान खुरान्ना, प्रोड्यूसर गौरव सोलंकी, डायरेक्टर अनुभव सिंह पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि समाज प्रति ऐसी सोच रखने वाले लोगों को सबक सिखाया जा सके। इस अवसर पर दीपक कुमार, यशपाल सिंह, सतीश कुमार, इंद्र कुमार, जगन्नाथ सिंह, दयानंद, श्रीकांत, दलजीत सिंह, बिट्टू आदि उपस्थित थे।












