सरकार को सराहनीय सहयोग दे रही हैं शहर की सामाजिक संस्थाएं: विधायक अरोड़ा

societies-honoured-cabinet-minister-trip-rajinder-singh-bajwa-hoshiarpur-with-mla-sunder-sham-arora.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा एवं शहर की अन्य संस्थाओं की तरफ से विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में होशियारपुर आगमन पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का स्वागत किया गया। इस मौके पर अरोड़ा महासभा के अलावा भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल एवं सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री बाजवा को सम्मानित किया।

Advertisements

इस मौके पर विधायक अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री श्री बाजवा को शहर की संस्थाओं द्वारा शहर के विकास एवं सामाजिक कार्यों में दिए जा रहे सराहनीय योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्थाओं सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ अपने स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक मदद जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।

शहर की सामाजिक संस्थाओं ने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को किया सम्मानित

इस मौके पर संस्थाओं द्वारा किए जाते सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के संजीव कुमार, अरोड़ा महासभा के दविंदर अरोड़ा, रोटरी क्लब के राजिंदर मोदगिल, श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के वरिंदर चोपड़ा आदि ने बताया कि संस्थाओं द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकल्प चलाकर जरुरतमंद लोगों की सेवा का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के मार्ग दर्शन में किए जा रहे कार्यों के चलते कई लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक मदद प्रदान करने में संस्थाएं निरंतर सफलता की तरफ अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को विश्वास दिलाया कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली समाज भलाई कार्यों में वह बढ़चढ़ कर सहयोग करेंगे।

संस्थाओं द्वारा किए गए स्वागत से गदगद हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने संस्थाओं के कार्यों की सराहना की और कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सदैव अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं को सराहा है। उन्होंने संस्था प्रतिनिधियों को समाज सेवा के कार्य निरंतर करते रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर दविंदर पुरी, दीपक पुरी, पार्षद सुदर्शन धीर, मनमोहन सिंह कपूर, लेक्चरार संदीप सूद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here