Saturday, October 31, 2026
Home Latest शिव सेना शिंदे ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन-रक्तदान शिविर में...

शिव सेना शिंदे ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन-रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 30 यूनिट रक्तदान

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव सेना शिंदे ग्रुप द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक,राजनितिक संस्थाओ के साथ साथ युवाओ ने बड़ी संख्या में पहुंच कर रक्तदान किया।मणि महेश मंदिर में मंगलवार को शिव सेना बाला साहिब शिंदे ग्रुप द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर पहिला रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश कार्यकारी प्रधान रोहित जोशी मुख्य महिमान के तोर पर उपस्थित हुए और रक्तदानिओ का उत्साह बढ़ाया। इस शिविर में 30 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। इस अवसर पर रोहित जोशी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस महादान के प्रति लोग स्वतः स्फूर्त भावना से आगे आएं ,इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान कर रक्त की कमी या रक्त विकार से ग्रसित लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के अलग अलग तत्वों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में अभी बहुत से लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आते, जबकि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं होती।

Advertisements

स्वैच्छिक रक्तदान कम होने पर पेशेवर लोग जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने लगते हैं। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर पेशेवरों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को पीड़ित मानवता की मदद के लिए रक्तदान करना ही चाहिए। इस अवसर पर शिव सेना शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मुकेश कश्यप ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर लोगों में जागरुकता आए, भ्रांतियां दूर हो और नई सकारात्मक नीतियां सरकार द्वारा लाई जाए ताकि शत प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान संभव हो सके। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के विभाग प्रधान नरेश पंडित,बजरंग दल के जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया, जिला उपप्रधान आनंद यादव, विश्व हिन्दू परिषद् के जिला उपप्रधान जोगिन्दर तलवाड़, भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, जिला उपप्रधान अश्वनी तुली, समाज सेवक रमन मल्होत्रा, सल्यूट तिरंगा संगठन यूथ विंग पंजाब के प्रधान हरप्रीत सिंह पूर्वा, नगर सुधर ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन, पूर्व पार्षद चेतन सूरी,नवी कुमार, दिनेश चौहान, रोबिन खन्ना, हल्का सेवादार अवि राजपूत, शिव सेना शिंदे यूथ विंग के जिला प्रधान सप्त अली, उपप्रधान संजीव कुमार, सीनियर उपप्रधान राजू डेंग, सचिव परवीन कुमार, राजवीर सिंह, राजा, मनु पूरी, रेहान अली, डा. अखिलेश, अकाश, रवि भरद्वाज, जिला उपप्रधान बलविंदर भंडारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here