Saturday, October 31, 2026
Home National मोटरसाइकिल और पिकअप की हुई टक्कर, 3 छात्राओं की मौत

मोटरसाइकिल और पिकअप की हुई टक्कर, 3 छात्राओं की मौत

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के गांव मांडोठी में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गया और एक छात्र घायल हो गया।  जानकारी मुताबक मोटरसाइकिल और पिकअप गाड़ी में भीषण टक्कर  हो गई थी। बहादुरगढ़ इलाके में सड़क हादसे में मरने वाले छात्रों की पहचान अजीत, सुजीत और कपिल के रूप में हुई है। जबकि मोहित को गंभीर चोटें आई हैं। अजीत और कपिल 12वीं कक्षा के छात्र थे और आज उनका हिंदी विषय का पेपर था।

Advertisements

मृतक अजीत और सुजीत मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो पिछले कई सालों से अपने माता-पिता के साथ गांव मांडोठी में रह रहे थे। तीसरा मृतक कपिल गांव मांडोठी में अपने मामा के घर रह रहा था। चारों छात्र गांव मांडोठी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। मरने वालों में दो 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि एक 11वीं कक्षा का छात्र था। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here