Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur रिलायंस इंडस्ट्री ने उत्साहपूर्वक मनाया महिला दिवस, विभिन्न गतिविधियों से महिलाओं की...

रिलायंस इंडस्ट्री ने उत्साहपूर्वक मनाया महिला दिवस, विभिन्न गतिविधियों से महिलाओं की प्रतिभा को किया उजागर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चोहाल, होशियारपुर में इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। दिन की शुरुआत सेल्फ डिफेंस कार्यशाला के साथ हुई, जिसे राधिका ठाकुर ने संचालित किया, एक अनुभवी पेशेवर बॉक्सर, जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलती हैं। इस सत्र ने सभी महिला कर्मचारियों को अमूल्य सेल्फ डिफेंस तकनीकों से सशक्त किया। शारीरिक कौशल के पार, आत्मविश्वास की भावना को जगाया और चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए उपकरण प्रदान किया। इस कार्यक्रम में कंपनी के साइट प्रेजीडेंट राजेश अरोड़ा ने सभी महिला कर्मचारियों के द्वारा साइट पर किए जा रहे सभी कार्यों के बारे में बात की। साइट एचआर अविनाश सिंह ने महिला कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर परवीन जौली, रोहित तुली, दीपक कुमार, भूपिंदर सिंह, कनिका अग्रवाल, आकांक्षा बुधानी, चार्विका बंजन और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

इस दौरान आनंदोत्सव को और भी उत्साहजनक बनाने के लिए एक फ्लीमार्केट का आयोजन किया गया। यह बाजार उन महिला-नेतत्व वाले व्यवसायों, महिला कलाकारों और स्वः सहायता समूहों का एक प्लेटफार्म था, जो हमारे समुदाय में महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। इसके अलावा विंग्स, स्पेशन टाक शाप, जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित विशेष रुप से सक्षम द्वारा बनाई गई स्वादिष्ट खाने का आनंद लेने का भी मौका था। मुख्य अतिथि राजेश अरोड़ा ने सभी विक्रेताओं और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कुलमिलाकर कहा जाए तो रिलायंस ग्रुप ने महिला दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया और महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके प्रदान किए। कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त करने, समर्थनशील बनाने और समावेशी कार्य स्थल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रतीक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here