Saturday, October 24, 2026
Home Opinion हमीरपुर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर...

हमीरपुर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पहले दीवार फांद कैदी हुए थे फरार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा।  हमीरपुर जिला की दोसडका  स्थित  सब जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने कंबल का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही जेल ऑफिसर्स , न्यायायिक अधिकारी और   प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कड़ी सुरक्षा  वाली जेल में कैदी ने आत्महत्या क्यों की , यह एक बड़ा सवाल है। 

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक  दीप चद पुत्र मदनलाल गांव पथल्यार तहसील बड़सर जिला हमीरपुर उम्र 38 साल ने आत्महत्या की है। मृतक दीप चंद सब जेल हमीरपुर में  दिनांक इसी साल 24  फरवरी को सजा काटने आया था। उसे  धारा 376 आईपीसी व पोक्सो एक्ट में सजा हुई थी । मृतक  दीप चंद रात को जेल के बाथरूम के अंदर गया और  कंबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । हमीरपुर सब जेल पहले भी सुर्खियों में रही जब दीवार फांद यहां से कैदी फरार हो गए थे। अब कैदी द्वारा आत्महत्या करने के मामले ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here