Tuesday, October 13, 2026
Home National सीएम केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश, 15 हजार के निजी...

सीएम केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश, 15 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। यहां केजरीवाल को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री को यह जमानत आईपीसी की धारा 174 के उल्लंघन के आरोप में दी गई है। दरअसल, ईडी अब तक केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है। बार-बार समन भेजने के बावजूद भी अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। ऐसे में ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की।

Advertisements

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 16 मार्च को पेश होने को कहा था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में समन का पालन नहीं करने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक नई शिकायत दायर की थी। जमानत के बाद केजरीवाल कोर्ट परिसर से निकल गए। इस मामले में अब 1 अप्रैल को सुनवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here