Wednesday, October 21, 2026
Home National भ्रामक प्रचार पर कठोर कार्यवाही करे आयोग : रविंद्र सिंह डोगरा 

भ्रामक प्रचार पर कठोर कार्यवाही करे आयोग : रविंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। एनसीपी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने राजनीतिक चंदे पर  फैलाये जा रहे गलत प्रचार पर निंदा व्यक्त  की है । मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए डोगरा ने कहा की जिस ” हब पावर कंपनी ”  को पाकिस्तान का बताया गया है असल में वह कंपनी पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में रजिस्टर्ड है और 2018 से पोर्टल पर है।  लेकिन एक जैसे नाम का दुरूपयोग करके कांग्रेस और उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं जोकि निंदनीय है।

Advertisements

डोगरा ने ऐसी गलत हरकतों के लिए भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान  चुनाव आयोग को  संज्ञान लेने के लिए पत्र लिखा है ताकि लोकसभा चुनावों में यदि विपक्षी दल और उनके सहयोगी एनडीए और उनके सहयोगी दलों नेताओं तथा उनके परिवार के ख़िलाफ़ झूठे व भ्रामक प्रचार करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये।

एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक चंदे की पार्दर्शिता होनी चाहिए और हम भी इसे मानते हैं लेकिन चंदे की आड़ में गलत आरोप लगाकर प्रचार करना सही नहीं है। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने चुनाव के दौरान होने वाले खर्च की सीमा तय करने तथा उम्मीदवार द्वारा चुनाव के दौरान उपयोग में लाने वाली चीजों के मूल्य निर्धारित करने के लिए  विचार रखे। इस अवसर पर कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी के जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here