Wednesday, October 21, 2026
Home National पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी: धूमल 

पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी: धूमल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है इसलिए हमेशा यही कहा जाता है कि ओल्ड इज गोल्ड क्योंकि पुराने कार्यकर्ता खरा सोना होते हैं यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टौणी  देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा वरिष्ट कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं । उन्होंने कहा कि मकान और पार्टी जिस नीव के ऊपर टिके होते है वह नीव कभी दिखाई नहीं देती लेकिन मकान और पार्टी तभी अच्छी और सुंदर दिखती है जब उसकी नींव मजबूत होती है । जहां नीव मजबूत नहीं होती है वह पार्टी और मकान दोनों ध्वस्त हो जाते है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नौजवान कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान और स्वागत है लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है और हमीरपुर ससदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के रूप में घोषित किया है । अनुराग ठाकुर आपका बेटा है आपका भाई है आपका मित्र है इसलिए जिस तरह से चार बार इलाके की जनता ने उन्हें जीत दलाई है इस बार पांचवीं बार उन्हें जीत दिलाकर केंद्र में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।  

Advertisements

इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष देश राज शर्मा ज़िला महामंत्री राकेश ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, संयोजक सुखदेव ठाकुर, जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर, पवन शर्मा ,अनिल शामा ,पूर्व अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, वीरेंद्र ठाकुर ,मंडल महामंत्री अनिल कौशल , विजय बहल ,वीरेंद्र पोदी तमाम मोर्चा  प्रकोष्ठ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here