Tuesday, October 20, 2026
Home National केजरीवाल को कोर्ट ने 15 दिन के लिए भेजा जेल

केजरीवाल को कोर्ट ने 15 दिन के लिए भेजा जेल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को आज अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में केजरीवाल को ईडी हिरासत में भेजे जाने की अपील की। बता दें कि ईडी ने केजरीवाल की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।

Advertisements

ईडी ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। वह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे है और गोलमोल जवाब दे रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हिरासत में रखा जाए और जरूरत होगी तो दोबारा रिमांड मांगी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here