Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur अवैध खनन करता एक काबू, एक फरार, जेसीबी और टिप्पर जब्त

अवैध खनन करता एक काबू, एक फरार, जेसीबी और टिप्पर जब्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा ने गांव रढ़ा में माईनिंग विभाग व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माईनिंग करने के आरोप में मौके पर एक टिप्पर, जेसीबी तथा टिप्पर चालक को काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस व माईनिंग विभाग की टीम द्वारा टांडा ने गांव रढ़ा में रेड करने पर जेसीबी, एक टिप्पर तथा उसके चालक को काबू कर लिया। जिसमें जेसीबी का चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisements

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुरसाहिब सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी टांडा के रुप में हुई है। टांडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ माईनिंग एक्ट तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर माईनिंग इंस्पैक्टर हरमिंदर सिंह सहित एएसआई लोक राम, माईनिंग इंस्पैक्टर जतिन, एएसआई निर्मल सिंह, हैडकांस्टेबल शरनदीप मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here