अलायंस क्लब ने साक्षरता दिवस मनाकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अलायंस क्लब द्वारा साक्षरता दिवस मनाया गया, जिसमें क्लब सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को सारक्षता दिवस के बारे में जानकारी दी गई। क्लब के सीनीयर मैंबर जरनैल सिंह (लैक्चरर) ने अपने संबोधन में बताया कि अपने देश में पढ़े लिखे लोगों की संख्या अन्य देशों से बहुत कम है, जोकि 75.02 प्रतिशत के लगभग है। जबकि चीन जैसे देश की संख्या 93.3 प्रतिशत हैं। जिसमें पुरषों 82.14 और औरतों की संख्या 65.46 है। क्लब के कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह लक्की ने बताया कि एक साक्षर व्यक्ति ही अच्छा बुरा जान सकता हैं। लेकिन अनपड़ व्यक्ति के विचार अच्छे नहीं हो सकते।

Advertisements

सारक्षता के साथ ही एक व्यक्ति अपने अधिकारो और कर्तव्यो के प्रति जागरूक हो सकता हैं। क्लब के आध्यक्ष राधा रमन ने बच्चों को बताया कि साक्षरता का अर्थ है साक्षर होना अर्थात पढऩे और लिखने की क्षमता से संपन्न होना। राष्ट्रीय सारक्षता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम पढऩे और लिखने की योग्यता हासिल कर लेता है तो उसे साक्षर माना जाता है। इस मौके पर कमल वर्मा, पुनम, सचिव सन्यन सिंहा, विकास सदाना, सधिीर कुमार, मनजीत कुमार, रजीत ठाकुर, दीपक ठाकुर, संदीप सूद मधु सुदन कालिया आदि ने अपने विचार पेश किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here