
होशियारपुर (स्टैलर न्यूज़)। प्रमुख सामाजिक संगठन अरोड़ा वंश सभा द्वारा आज अरोड़ा बिरादरी के संस्थापक श्री अरुट जी महाराज का जन्मोत्सव श्री गोपाल मंदिर जालंधर रोड पर संकीर्तन कर मनाया गया संकीर्तन का शुभारंभ श्री अरुट जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया तथा पंडित सतीश मिश्रा द्वारा श्री गणेश वन्दना व श्री हनुमान चालीसा द्वारा किया गया तदोपरान्त श्री गोपाल मन्दिर कमेटी की ओर से भजन कीर्तन किया गया तथा आरती उपरान्त प्रसाद में मिठाइयां बांट कर सभी ने श्री अरुट जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी ही हर्षोल्लास ,श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया।

संकीर्तन उपरान्त अरोड़ा वंश के सरप्रस्त एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्री राम के पुत्र महाराज लव के वंश में जन्मे श्री अरुट जी महाराज की जयंती प्रत्येक वर्ष 30 मई को देश और विदेश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। और श्री अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा वंश सभा एक सामाजिक संगठन है जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कन्याओं की शादियों पर खाद्य सामग्री, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और जनकल्याण के कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रधान टिंकू नरूला ने कहा कि श्री अरूट जी महाराज का जीवन हमें मानवता की सेवा जरूरतमंदों की सहायता और समाज को संगठित रखने का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे है। श्री नरूला ने युवाओं से आहवान किया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को जाने तथा समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मंदिर कमेटी के सचिव अर्जुन ललित ने सभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारा एवं समाजिक एकता को मजबूत बनाते है। और उन्होंने बताया कि श्री अरुट जी महाराज का संबंध प्राचीन (अरुरकोट)राज्य से रहा है जिसके आधार पर अरोड़ा समाज की पहचान स्थापित हुई है अंत में मंदिर कमेटी की ओर से सभी को जलपान भी कराया गया। इस अवसर पर मनोज तनेजा, विजय अरोड़ा, गौरव खट्टर, जितेंद्र कुमार, नीतीश अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, राजीव मनचंदा, सूरज अरोड़ा, संजीव कथूरिया, पवन अरोड़ा, मनी कटारिया, आशीष अरोड़ा, एच. के. नाकड़ा, एस. के. अरोड़ा, अर्जुन ललित,मनी ललित, नीलम ललित, दर्शना ललित, सुनीता चोपड़ा, नीलम खन्ना, रेनू सरीन, रीमा, नीरू सेतिया, कांता रानी, सीमा रानी, सतीश बंसल, अमृत लाल अरोड़ा, व अन्य उपस्थित थे।










