Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जिंपा ने डीएवी कॉलेज-अस्लमाबाद बाईपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का किया...

विधायक जिंपा ने डीएवी कॉलेज-अस्लमाबाद बाईपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज डीएवी कॉलेज से अस्लमाबाद बाईपास तक स्थापित नई स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक जिंपा ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्ट्रीट लाइटों के शुरू होने से न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय इस सड़क से गुजरने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों को अब बेहतर रोशनी का लाभ मिलेगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों में विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर में भी सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनहित परियोजनाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है।  विधायक जिंपा ने कहा कि जनता द्वारा सौंपे गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जहां आवश्यकता हो, वहां बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, मुखी राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here