Tuesday, October 27, 2026
Home Crime इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स वाली ‘Queen Reel Star’ निकली चोर, कॉपर वायर...

इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स वाली ‘Queen Reel Star’ निकली चोर, कॉपर वायर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स रखने वाली 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने कॉपर वायर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान प्रिया जितेंद्र कांबले के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रिया इंस्टाग्राम पर Queen Reel Star नाम से सक्रिय थी और अकाउंट पर करीब 32 हजार फॉलोअर्स थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवती निर्माणाधीन साइट से कॉपर वायर चोरी कर रही है।

Advertisements

इसके बाद इंस्पेक्टर सुधाकर बावकर के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान प्रिया ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने प्रकाश नगर इलाके में बुद्धविहार के पास स्थित एक निर्माणाधीन साइट से कॉपर वायर चोरी की थी और तारों को वह कबाड़ी दुकानदारों को बेच देती थी। पुलिस ने प्रिया से 41 हजार रुपए भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here