Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, होशियारपुर...

पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश को मिली टिकट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा ने पंजाब में तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा की तरफ से होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है। वे केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी हैं। खडूर साहिब से मनजीत सिंह मन्ना और बठिंडा से पूर्व आईएएस परमपाल कौर को टिकट दिया गया है। परमपाल कौर कुछ दिन पहले ही सर्विस से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई थीं। वह वरिष्ठ अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here