
गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक राकेश कालिया के जन्मदिन के अवसर पर युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निर्देशक देवी लाल ने राकेश कालिया की लम्बी आयु के शिव जी के जंगमो से पूजा अर्चना करवाई। जिसके पश्चात् केक काटकर लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कहा कि विधायक राकेश कालिया के पिछले राजनीतिक अनुभव और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नजदीकीयो का लाभ गगरेट हलके को होगा। जिससे विकास कार्य में तेजी आएगी और आने वाले समय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र का नाम विकास कार्यों के चलते स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।













