Sunday, November 1, 2026
Home National टौणी देवी में ‘फायर एंड इवैक्यवैशन ड्रिल’ का आयोजन, बच्चों ने सीखे...

टौणी देवी में ‘फायर एंड इवैक्यवैशन ड्रिल’ का आयोजन, बच्चों ने सीखे आग से बचाव के गुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। गर्मियों के मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। थोड़ी सी सावधानी बरतने से ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। आग से बचाव की जानकारी हो तो आग से होने वाले जान माल के नुकसान को कम भी किया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में ‘फायर एंड इवैक्यवैशन ड्रिल’ का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने सूझबूझ से आग बुझाने एवं आग से बच निकलने का हुनर सीखा एवं भूकंप की स्थिति में सुरक्षा व बचाव पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस माकड्रिल में नोडल अधिकारी सोनू गुलेरिया एवं निजी सुरक्षा के अध्यापक होशियार  सिंह  ने बच्चों को आग से बचाव के गुर सिखाए।  

Advertisements

इस दौरान माकड्रिल के साथ ही बिजली की आग एवं सामान्य आग को फैलने से रोकने और  आने वाले वरसात के मौसम के प्रति अपने रखरखाव   आदि के बारे में टिप्स दिए गए। उन्होंने बच्चों को रसोई घर में रखे सिलेंडर में लगी आग पर जानकारी देते हुए उनसे इस दौरान न घबराने का आह्वान किया  और धैर्य पूर्वक प्लास्टिक की बाल्टी या गीली बोरी  लेकर सिलेंडर के मुंह का बंद करके दिखाया  जिससे जब उसमें  आक्सीजन नहीं पहुंचेगी और आग बुझ जाएगी। इस दौरान बच्चों की ओर से सूर्य एवं सुनिधि ने भी अग्निशामक यंत्र के माध्यम से आग को बुझाया यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि किताबी पढ़ाई के साथ आपदा से निपटने की कला भी जानना बच्चों के लिए जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चे न सिर्फ उससे बचाव कर सकें बल्कि उस आपदा पर काबू भी पा लें।

गर्मी के दिनों में तेज हवा चलती है तो गांवों में अग्निकांड बड़े पैमाने पर होते हैं जिससे घर, पशुशाला,खेत, खलिहान एवं जानमाल को भारी क्षति पहुंचती है। उन्होंने छात्र छात्राओं से आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर मिट्टी तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखने  और  शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग की समय पर मरम्मत करवाने ,दीपक, लालटेन, मोमबत्ती को ऐसी जगहों पर न रखने जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो एवं  खाना बनाते समय ढीले-ढाले और पॉलिस्टर के कपड़े न पहनने  का आह्वान किया कई बार बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाती है।

जहां ढीले तार दिखें उसकी सूचना बिना देर किए बिजली विभाग को दें। ऐसी बहुत छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं। यदि कहीं आग की घटना होती है तो सभी लोग मिलजुल कर  आग बुझाने का प्रयास करें और अग्निशमन विभाग को सूचना दें। इस अवसर पर  सुरेश, संजीव, राजेश, मनोज, लीना, संजय, रीता, अनीता, तनु, अदिति  सहित सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here