Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur शिवपुरी श्मशान घाट में किया गया हिम्मत रॉय का अंतिम संस्कार

शिवपुरी श्मशान घाट में किया गया हिम्मत रॉय का अंतिम संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हाल ही में कुवैत में एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए होशियारपुर के कक्कों गांव के निवासी हिम्मत राय का आज हरियाणा रोड पर शिवपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिखा को उनके बेटे अर्शदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी सरबजीत कौर, बेटियां हरप्रीत कौर और सुमनप्रीत कौर के अलावा विधायक शाम चुरासी डाॅ. रवजोत सिंह, तहसीलदार होशियारपुर गुरसेवक चंद, इंद्रजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सेवानिवृत्त डी.एस.पी स्वर्ण सिंह, परस राम और बड़ी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Advertisements

गौरतलब है कि पिछले दिनों कुवैत में एक इमारत में आग लगने से 40 भारतीयों समेत 45 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें होशियारपुर जिले के हिम्मत राय भी शामिल थे। केंद्र, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की मदद से हिम्मत रॉय का मृत शरीर पिछले शनिवार तड़के यहां पहुंचा, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों के विदेश से आने के बाद उनका अंतिम संस्कार आज किया गया। स्वर्गीय हिम्मत राय के भांजे इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके निमित्त अंतिम अरदास 24 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गांव कक्कों के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here